भरतपुर , अगस्त 28 -- राजस्थान में डीग जिले के बृजनगर थाना क्षेत्र में बृजनगर-खेड़ली मार्गपर वीरगमा गांव के पास शुक्रवार को दो माेटर साइकिलों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही दो मोटर साइकिलें संतुलन बिगड़ने से टकरा गयीं। इससे चार लोग घायल हो गये। हादसे के बाद खेतों और घरों से ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और उन्होंने एक गम्भीर घायल को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की सूचना पर बृज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से अन्य घायलों को ब्रजनगर अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित