उदयपुर , अगस्त 30 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की भिडंत से तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोगुंदा- ओगणा सड़क मार्ग पर ओगणा के समीप यह हादसा हुआ।
मृतकों की पहचान शंभू लाल गमेती, छगनलाल गमेती एवं बटु राम गमेती के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उदयपुर के महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित