झाबुआ , नवम्बर 09 -- मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में थांदला-मेघनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम नौगांवा स्थित शीतला माता मंदिर के पास रविवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज पिता नारायण बारिया (21) और महेश पिता मुकेश परमार (19), दोनों निवासी ग्राम नौगांवा, तथा दिलीप पिता गुमान मोरी (18) निवासी ग्राम महुड़ा, शिवगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित