भरतपुर , जून 24 -- राजस्थान में धौलपुर के नादनपुर-बसेड़ी मार्ग पर बुधवार शाम को बदमाश दो भाईयों को गोली मारकर उनसे करीब साढ़े सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल दोनो भाईयों श्याम शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पहले उनका रास्ता रोका, फिर लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें गोली मार दी। दोनों भाइयों के पैरों में छर्रे लगे।

पुलिस ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव में एक व्यक्ति से उनका विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित