पुट्टापर्थी , मई 28 -- आन्ध्र प्रदेश में श्री सत्य साई जिले के रोड्डम मंडल के नारनागेपल्ली गांव में दो भाइयों सहित तीन लड़के सिंचाई तालाब में डूब गये।पुलिस ने बताया कि तीनों लड़के खेत में गये थे और सिंचाई तालाब में फिसलकर डूब गये। ग्रामीणों ने तालाब के किनारे लड़कों के कपड़े देखे और उन्हें शक हुआ कि वे तालाब में उतरे होंगे।

ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की और तीनों लड़कों के शव मिले। मृतकों के नाम दरहासा रेड्डी (13), हर्षित रेड्डी (10) और सृजना रेड्डी (13) हैं। दरहासा रेड्डी और हर्षित रेड्डी मणिपुर में तैनात सेना के जवान अजय रेड्डी के पुत्र हैं। दोनों भाई अनंतपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे और गर्मी की छुट्टियां बिताने गांव आये थे।

शवों को गुरुवार को तालाब से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जीजीएच (ग्राम चिकित्सा अस्पताल) भेज दिया गया। तीन लड़कों की मौत से नारनागेपल्ली गांव में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित