शहडोल , फरवरी 8 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र के करपा गांव स्थित बनचाचार बीट में विगत 1 फरवरी को दो बाघों की मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो वनकर्मियों राजेन्द्र पुरी और बृहस्पति पटेल को उनके पद से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार घटना के समय संदिग्ध पाए गए सात ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर मामले की जांच की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर कुछ अन्य वनकर्मियों के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित