भरतपुर , अगस्त 01 -- राजस्थान में डीग जिले के इकलेरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव की स्थिति को देखते गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गयी है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वासदेव और केहरी पक्ष के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) और जिला विशेष दल डीएसटी (डीएसटी) को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर हालात पर नियंत्रण किया, लेकिन तब तक अधिकतर लोग मौके से जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि झड़प में एक पक्ष का रामहारि (35) घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल डीग में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक थार गाड़ी जब्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित