सतना , फरवरी 21 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गजिगवां गांव में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों मे हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कृष्ण कुमार सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से शुभम सिंह नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को रीवा ले जाया गया है।
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित