सतना , मई 31 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के खोहर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात रामभान सिंह (60) और अनंत प्रताप सिंह (28) के बीच विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को अनंत प्रताप सिंह की मृत्यु हो गई। रामभान सिंह का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित