राजनांदगांव , सितंबर 09 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्कूल से घर लौट रही दो नाबालिग बालिकाओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र में सात सितंबर को स्कूल से घर लौटने के दौरान दो नाबालिग बालिकाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना हुई। इस संबंध में आठ सितंबर को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 8 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जांच और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी अंगद कुमार साहू (54) को आज गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित