भरतपुर , सितम्बर 03 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो महिलायें घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वैर थाना क्षेत्र में जहाज गांव में करंट लगने से मेघराज गुर्जर घायल हो गया, जिसे भुसावर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में नदबई क्षेत्र में कटारा गांव के पास एक मोटर साइकिल स्पीड ब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी। इससे रेनू (32) और कांति (40) सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
दोनों महिलाओं को ग्रामीणों ने उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित