भरतपुर , मार्च 24 -- राजस्थान में डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र में मुख्य बाजार में सोमवार देर रात चोर परचून की दो दुकानों से हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि व्यापारियों को इसकी जानकारी सुबह लगी जब उन्होंने दुकान खोली।

पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश एवं सुभाष चंद की दुकान से चोर नकदी, ड्राई फ्रूट एवं गुटखा सहित परचून का हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ है। कस्बे में दो दुकानों में चोरी के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया।

व्यापारियों ने बताया कि इससे पहले भी कई दुकानों में चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों दुकानों में चोरी हुए सामान की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित