बारां , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में बारां इनरव्हील क्लब बारां की ओर से लक्ष्मीनारायण वकील एवं रुक्मणी देवी अग्रवाल की पुण्यस्मृति में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्पर्श चिकित्सा शिविर का बुधवार को समापन हुआ।

शिविर में करीब 225 मरीजों ने उपचार एवं परामर्श का लाभ लिया। क्लब मीडिया प्रभारी ललिता टोंग्या ने बताया कि शिविर में कमर, गर्दन, कंधे और पीठ दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क एवं साइटिका सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से परेशान मरीजों को स्पर्श चिकित्सा पद्धति से उपचार एवं परामर्श दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उर्मिला जैन का कार्यक्रम प्रभारी नीतू जैन एवं मृदुला मारू ने स्वागत किया। इस अवसर पर शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सक सिसोदिया का सम्मान करके आभार व्यक्त किया गया। शिविर प्रायोजक सीमा हरिओम अग्रवाल का भी क्लब की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित