भरतपुर , मार्च 23 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बे के पठानपाड़ा क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़े दो थ्री-वीलर टेंपो को आग लगा कर फूँक दिया।

थ्री-व्हीलर में से एक ऑटो महज 15 दिन पहले ही खरीदा गया था। मामले को लेकर पठानपाड़ा निवासी पीड़ित जितेंद्र कोली और उनके भाई हरिचरन ने सोमवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित भाईयों ने लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया तब तक दोनों टेंपो जलकर बर्बाद हो चुके थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित