भीलवाड़ा , जुलाई 31 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर एक ट्रेलर से पीछे से आ रहे ट्रेलर के टकराने से चालक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक की पहचान सुरजाराम, निवासी जोधपुर के रूप में हुई है। वह ट्रेलर में माल लेकर निम्बाहेड़ा जा रहा था। तड़के संगम स्कूल के पास कानोली चौराहे पर वह आगे जा रहे एक अन्य ट्रेलर से टकरा गया। इससे वह केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि संभवत: सुरजाराम को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित