भावनगर , जनवरी 31 -- भावनगर-ओखा एक्सप्रेस और भावनगर-साबरमती इंटरसिटी ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेल प्रशासन ने भावनगर-ओखा-भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन 19209/19210 में अस्थायी तौर पर एक थर्ड एसी कोच तथा भावनगर-साबरमती-भावनगर इंटरसिटी ट्रेन 20966/20965 में अस्थाई रूप से चार अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 19209/19210 भावनगर-ओखा-भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक थर्ड एसी कोच एक से पांच फरवरी तक लगाया जाएगा। ट्रेन नंबर 20966/20965 भावनगर-साबरमती-भावनगर इंटरसिटी में चार जनरल कोच एक से पांच फरवरी तक लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित