भीलवाड़ा , मई 07 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो किलो 900 ग्राम गांजा बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने उलेला गांव में दबिश देकर एक घर से दो किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित