भीलवाड़ा , फरवरी 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के गलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक तस्कर को पकड़कर उससे दो किलो 160 ग्राम अफीम बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवार घबराने लगा। इस पर मोटर साइकिल की गहनता से तलाशी ली गई, तो सीट के नीचे विशेष रूप से छिपाकर रखी गई एक थैली मिली। थैली खोलने पर उसमें अफीम पाई गई, जिसका वजन करने पर वह दो किलो 160 ग्राम निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित