भरतपुर , जनवरी 29 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के भाड़ौती-कोटा मेगा राजकीय राजमार्ग पर गुरुवार को कार के शो रूम को निशाना बनाते हुए नकदी साफ कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे चोरों ने भाड़ौती रोड स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वहां गार्ड को सोता देखकर वे लौट गये। उसके बाद उन्होंने भाड़ौती रोड पर ही हुंडई कार के दो शोरूमों को निशाना बनाकर 15-15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित