हनुमानगढ़ , फरवरी 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में हरियाणा और पंजाब की सीमाओं से लगे मालारामपुरा गांव की पूर्व सरपंच के पुत्र को अज्ञात बदमाश द्वारा दो करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्राें ने शनिवार को बताया कि मालारामपुरा के वार्ड नंबर 2 निवासी सहदेव बिश्नोई (47) की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सहदेव बिश्नोई ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि छह फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने उसे वॉट्स एप पर कॉल करके उसे धमकी दी और दो करोड़ रुपये की मांग की।
सहदेव बिश्नोई की माता ग्राम पंचायत मालारामपुरा की सरपंच रही है। इसके बाद वह प्रशासक भी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित