दोहा , मई 10 -- कतर की राजधानी दोहा से 23 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में एक मालवाहक जहाज 'अज्ञात मिसाइल' की चपेट में आ गया। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) केंद्र ने यह जानकारी दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक बयान में यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज पर आग लग गई थी, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एजेंसी ने कहा, "जहाज पर मामूली आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है, कोई हताहत नहीं हुआ है।" बयान के अनुसार, बल्क कैरियर के कैप्टन ने सूचना दी कि रविवार को खाड़ी में यात्रा के दौरान जहाज किसी अज्ञात वस्तु से टकराया था। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित