मऊ , मई 10 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को दोहरीघाट-औड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगेउत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रयास से दोहरीघाट औड़िहार दोहरीघाट मेमू ट्रेन की सौगात क्षेत्र को मिली है।
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ से दोहरीघाट तक 35 किलोमीटर की पुरानी छोटी लाइन रेल मार्ग को गत वर्ष बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया। जिसका विस्तार दोहरीघाट से सहजनवा के लिए पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के कार्यकाल से प्रस्तावित है। लेकिन फिलहाल उक्त रेल मार्ग मऊ से दोहरीघाट तक ही है। जिसके बड़ी लाइन हो जाने के बाद मऊ से दोहरीघाट को रेल क्षेत्र की मुख्य धारा में लाने के लिए पूर्व में प्रधानमंत्री कार्यालय सचिव रह चुके व वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा निरंतर प्रयास व वार्ता कर पूर्वोत्तर रेलवे के माध्यम से नई ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में कल उक्त ट्रेन का शुभारंभ श्री वैष्णव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से मऊ एवं गाजीपुर की क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होगी और किफायती, संरक्षित एवं आरामदेह यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित