मऊ , मई 11 -- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत दोहरीघाट रेलवे स्टेशन से औड़िहार तक नई मेमू ट्रेन का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के आग्रह पर अगले हफ्ते से उक्त ट्रेन का यात्रा विस्तार औड़िहार से बढ़ाकर वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन तक किए जाने की भी घोषणा की गई।
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी भटनी रेल खंड पर स्थित मऊ जंक्शन से दोहरीघाट एक अलग 35 किलोमीटर का रेल मार्ग मीटर गेज लाइन था जिसे गत वर्ष आमान परिवर्तन कर बड़ी लाइन में कर दिया लेकिन उक्त मार्ग पर अभी तक ट्रेन की सुविधाओं का अभाव था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित