इटावा , जून 18 -- राजस्थान में कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले दिनों देह व्यापार के मामले में पकडे़ गये आरोपियों के अवैध निर्माण को गुरुवार को ध्वस्त करवा दिया।

उपखंड अधिकारी (एसडीएम) हेमंत गणगौर ने बताया कि मौके पर निजी भूखंड पर ही निर्माण किया गया था, हालांकि यह निर्माण गैर कानूनी था। इसके संबंध में नगर पालिका इटावा से किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। भवन निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया गया था।

उन्होंने बताया कि इनमें अवैध अनैतिक गतिविधियों भी हो रही थी। इस संबंध में पुलिस ने भी शिकायत की थी। इसके बाद भवन मालिकों को नोटिस देकर दोनों मकानों पर कार्रवाई की गयी है। बुलडोजर कार्रवाई में इन दोनों भवनों ध्वस्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित