देहरादून , जनवरी 11 -- नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड के दूहरादून में विकास नगर कोतवाली की पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान अम्बाडी डाकपत्थर क्षेत्र से विकास नगर के जीवनगढ़ बस अड्डे के पास रहने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, तलाशी लेने पर उसके पास से करीब तीन लाख रुपए मूल्य की 9.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

आरोपी के खिलाफ धारा विकास नगर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विकास नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, और इससे पहले भी वह मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है। उस पर एनडीपीएस, हथियार कानून, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा मामला थाना सेलाकुई क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए बंजारा गली सेलाकुई के रहने वाले 25 वर्षीय युवक से 16.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक को सहारनपुर के एक व्यक्ति से खरीद कर ला रहा था,पुलिस पूछताछ में सामने आए व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित