देहरादून , जुलाई 19 -- उत्तराखंड में पिछले लगभग 72 से अधिक घण्टों से हो रही भारी बारिश के मध्य रविवार को देहरादून जनपद अन्तर्गत संतला देवी के पास नदी में अचानक बढ़े पानी में सात लोग फंस गये। सूचना मिलने पर पहुंची देवभूमि की देवदूत कही जाने वाले राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सभी को कड़ी मेहनत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित