देहरादून , अगस्त 31 -- ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत देहरादून जिला पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से एक महिला और पुरुष सहित दो तस्करों को अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये है।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कोतवाली विकास नगर पुलिस ने रविवार को जांच के दौरान कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र से एक महिला तस्कर मुन्नी पुत्री मुख्तियार, निवासी ग्राम कुन्जा ग्रान्ट, थाना विकासनगर, जिला देहरादून से 9.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित