देहरादून , अपैल 04 -- उत्तराखंड के देहरादून में सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सघन तलाशी के दौरान सेवानिवृत्त श्री मुकेश जोशी की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों के बारे जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने के बाद गुनियाल गांव के जंगल पर एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलायी, जो आरोपी के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद कावीद हुसैन त्यागी और शांतनु त्यागी के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोहड़ी गांव में 30 मार्च की सुबह प्रातः कालीन भ्रमण पर निकले सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या कर दी गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित