देहरादून , मार्च 11 -- उत्ताखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के बाला सुंदरी मन्दिर के पास बुधवार को पुलिस ने जंगल में सडी गली अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रेम नगर पुलिस को जंगल में शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो चार से पांच दिन पुराना लग रहा था।
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक सांइस लैबोरेट्री की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए गए।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिये आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
घटना की सूचना पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मौके पर पहुंचे और मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।
पुलिस ने महिला की शिनाख्त एवं घटना का खुलासा करने के लिये अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित