देहरादून , अप्रैल 26 -- उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात स्कूटी पर सवार बदमाशों ने रोके जाने पर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई गोली चलायी, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों पदमाशों को गिरफ्तार लिया। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल ने रविवार सुबह बताया कि थाना बसंत विहार क्षेत्र के हरवंशवाला बैरियर पर बीती रात्रि नियमित तलाशी के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो वे भागने लगे। उन्होंने बताया कि टी स्टेट की तरफ स्कूटी से भागे युवकों का जब पीछा किया गया, तो उस पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। तत्पश्चात पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ लिया।
श्री डोभाल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को ईलाज के लिए तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, जबकि फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित