देहरादून , मई 05 -- उत्तराखंड के देहरादून नगर निगम द्वारा किन्नर समुदाय के पारंपरिक ''बधाई'' की धनराशि को लेकर लिए गए निर्णय का स्थानीय किन्नर समाज ने समर्थन एवं स्वागत किया है।

इस पहल को समुदाय ने एक सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया है, जिससे समाज में पारदर्शिता, सम्मान और आपसी सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को महापौर सौरभ थपलियाल से मिलकर उनका इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यह निर्णय न केवल उनकी आजीविका को व्यवस्थित करने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि समाज में उनकी गरिमा को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने आशा जताई कि इस प्रकार के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे समाज के सभी वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित