देहरादून , अगस्त 29 -- पहले देहरादून टी-20 लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है, क्योंकि सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने कप्तानों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

2 सितंबर से 9 सितंबर तक देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में खेले जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में आईपीएल सितारों, अनुभवी घरेलू कप्तानों और स्थानीय मैच-विनर्स का जलवा देखने को मिलेगा। इस प्रतियोगिता में मसूरी थंडर की कमान आकाश मधवाल संभालेंगे, जबकि हरबर्टपुर नाइटराइडर्स की अगुवाई जगदीशा सुचित करेंगे। वहीं डोईवाला किंग्स ने टीएनआर मोहित, विकासनगर धमाका ने कुणाल चंदेला, ऋषिकेश ड्रैगन्स ने युवराज चौधरी और सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने पीयूष जोशी को अपनी टीम की जिम्मेदारी सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित