नयी दिल्ली , मई 20 -- कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्तमान विदेश दौरे की आलोचना करते हुए कहा है कि देश भीषण गर्मी, महंगाई और ईंधन संकट से जूझ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश यात्राएं कर रहे हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि पूरे देश में लोग लू और गर्मी से परेशान हैं, पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है और दवाइयों की दुकानों तथा कोरियर सेवाओं से जुड़ी हड़तालों के कारण मरीजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित