देहरादून , जून 12 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार सुबह उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) उत्तीर्ण जेंटलमैन कैडेट्स अधिकारियों (जीसीओज) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण करेंगी।
आईएमए के अनुसार, यह पासिंग आउट परेड ऐतिहासिक होगी, क्योंकि इसमें पहली बार आठ महिला अधिकारी कैडेट भी पास आउट होकर भारतीय सेना में सम्मिलित होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित