नयी दिल्ली , मार्च 03 -- देश में मंगलवार दोपहर तीन बजकर 20 मिनट से चंद्रग्रहण पड़ना शुरू हो गया। इसे देश के पश्चिमी इलाके के कुछ स्थानों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों से देखा जा सकेगा।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) संस्था खगोल विज्ञान केंद्र के अनुसार देश के ज्यादातर हिस्सों में चंद्र ग्रहण का आखिरी चरण ही देखा जा सकेगा, जबकि पूर्वोत्तर, अंडमान तथा निकोबार में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा, क्योंकि इन हिस्सों में चांद थोड़ा पहले उग जाता है। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण 18:48 बजे पर समाप्त हो जाएगा।

इस आंशिक चंद्रग्रहण के शुरूआत के बाद 'पूर्ण चंद्र ग्रहण' की 16:34 बजे से होगी और समाप्ति 17:35 बजे पर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित