नयी दिल्ली , मई 27 -- पश्चिम एशिया की स्थिति पर नजर रखने और वहां के घटनाक्रमों की समीक्षा के लिए गठित मंत्री समूह के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में कच्चे तेल और एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है और लोगों को घबराहट में खरीदारी से बचना चाहिए।

मंत्री समूह की श्री सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को छठी बैठक में स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी ज़रूरी चीज़ों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित