जौनपुर , अक्टूबर 27 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मंगलवार को कहा कि देश भाजपा सरकार के कुशासन से जूझ रहा है, पेपर लीक के कारण नौकरी के लिए रात दिन पढ़ाई करने वाले नौजवानो का पेपर लीक के कारण भविष्य चौपट हो रहा है।

श्री गौतम ने मड़ियाहूं में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज बेरोजगारी और मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड दिया है, किसान, मजदूर, मध्यमवर्ग इस कदर परेशान हैं कि लोग अपने बच्चों ठीक से पढ़ाई नहीं करा पा रहे हैं। श्री गौतम ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा आज अपना खून बेंचकर पढ़ाई और तैयारी कर रहा हैं क्या यही योगी सरकार के विकास का माडल है। छात्र, किसान सब परेशान हैं, उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है, हत्या, लूट और बलात्कार को योगी सरकार रोकने में विफल हो गयी है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान,ने भी प्रेस को संबोधित किया।इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा.अनित सिंह, बेलाल अहमद,विजय बहादुर यादव, अनिरुद्ध पटेल, रामसिंह बांकुरे, इरशाद खान डा.आरसी पांडेय, सैयद रुमान, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित