नयी दिल्ली , जुलाई 20 -- आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 'कैच द रेन' अभियान के तहत अमृत योजना से जुड़े 75 शहरों के साथ राष्ट्रीय संवाद आयोजित कर भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के कार्यों की समीक्षा की है।
मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि शैलो एक्विफर मैनेजमेंट (एसएएम) कार्यक्रम के तहत शहरों में रिचार्ज शाफ्ट, इंजेक्शन वेल, चेक डैम और अन्य भूजल पुनर्भरण संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। बैठक में शहरों ने अपने अनुभव साझा किये और भूजल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।
कोरबा ने 95 और बंद पड़े बोरवेल पुनर्जीवित करने की योजना की भी घोषणा की गयी है। विजयनगरम ने भूजल स्तर में सुधार, नागपुर ने इस मानसून में 100 नयी रिचार्ज संरचनाएं बनाने तथा भुवनेश्वर ने भूजल पुनर्भरण के साथ शहरी जलभराव कम होने की जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि अमृत योजना के तहत वैज्ञानिक और जनभागीदारी आधारित उपायों से भूजल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि शहरों को जल-सुरक्षित और जलवायु अनुकूल बनाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित