देहरादून , अक्तूबर 18 -- संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। प्रभु श्रीराम ने सबको साथ लेकर संगठित शक्ति के आधार पर रावण का वध किया। प्रभु श्रीराम ने छोटे बड़े का भेद भुलाकर सबको साथ लेकर उस समय के समाज को समरस किया। आज वही काम देश के अंदर संघ कर रहा है। संघ समाज के अंदर ऊंच नीच, छोटे-बड़े का भेद भुलाकर संपूर्ण समाज के अंदर समरसता की भावना के साथ काम करता है। वह देश की आन, बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है। यह उदगार सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संघ) के उत्तराखंड प्रांत संयोजक किसलय क्रांतिकारी ने देहरादून के गणेशपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किये।

एक निजी बैंक्वट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और भारत माता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दंड का शस्त्र रूप में पूजन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित