जयपुर , अप्रैल् 18 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था लेकिन विपक्ष के रवैये ने उनकी मानसिकता को उजागर कर दिया।

श्रीमती दिया कुमारी ने शनिवार को अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से संसद में इस विधेयक पर बहस के दौरान विपक्ष ने विरोध किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक का पूर्ण रूप से विरोध किया।

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस व्यवहार को कभी नहीं भूलेंगी और इतिहास भी इसे याद रखेगा। यह विधेयक महिलाओं को बराबरी और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता था लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित