नयी दिल्ली , मार्च 11 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर बधाई दी और राजधानी की कई गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

श्री यादव ने कहा कि देश की राजधानी के उपराज्यपाल के रूप में श्री संधू से उम्मीद है कि वे दिल्ली के बुनियादी ढांचे और प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पत्र में ध्वस्त नागरिक सुविधाओं, खराब बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक कमियों और बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाते हुए लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करने का अनुरोध किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल के कार्यकाल में अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। महिलाओं को 2500 रुपये देने, रियायती रसोई गैस और त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर जैसे वादे अधूरे हैं, जबकि गैस की कीमतें बढ़ गई हैं और सीएनजी सिलेंडर की कमी से लोगों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित