नयी दिल्ली , दिसम्बर 10 -- राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर को होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली की तैयारियाें को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने 14 जिलों में जिला और ब्लाक स्तर की तैयारियों की समीक्षा की ।

बैठक में रैली के पर्यवेक्षक और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और सचिव वीपी सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटियों की तैयारियों पर गहनता से चर्चा की । श्री यादव ने रोहिणी जिला और करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि 14 दिसम्बर की रामलीला मैदान में होने वाली महारैली कोई राजनीतिक नही बल्कि देशवासियों के वोट देने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने के लिए भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि इसे पार्टी नेता राहुल गांधी ने भाजपा की चुनाव आयोग के साथ सांठगांठ से हो रही 'वोट चोरी' को उजागर करके शुरु किया है। भाजपा 'वोट चोरी 'करक लोगों के वोट के अधिकार को छीनकर लगातार केन्द्र और राज्यों में सत्तासीन होकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित