पन्ना , अक्टूबर 03 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के जुलूस में एक तेज रफ्तार वाहन ने जुलूस में चल रही भीड़ को रौंद डाला, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत महिंद्रा मार्ग के खमरिया मोड पर गुरुवार देर रात हुआ। हादसे की खबर मिलते ही तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पवई अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल लोगों को कटनी व पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने भी रात में ही मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ को समझाइश देकर उन्हें शांत किया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित