देवास , मई 06 -- मध्यप्रदेश के देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शासकीय कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिक निगम के दो अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम देवास के उपयंत्री जितेंद्र सिसोदिया और सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी की आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त के प्रतिवेदन के आधार पर की गई, जिसमें दोनों अधिकारियों पर सौंपे गए कार्यों में लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता के आरोप पाए गए थे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित