देवास , मार्च 06 -- मध्यप्रदेश के देवास जिले में इस बार गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं।

जिले में फरवरी में जल स्तर 150 से 200 फिट रहता था, लेकिन इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह में 350 से 400 फिट गहराई तक पानी नीचे पहुंच गया है।

एक्जिक्यूटिव इंजीनियर पीएचई अमित सिंह के अनुसार जिले के ग्रामीण अंचलों में 427 योजना पूरी कर पंचायतों को हैंडओवर किया था, करीब 76 योजनाएं बंद पड़ी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित