बारां , अगस्त 11 -- राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौ से 17 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को बारां में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा धर्मादा धर्मशाला में 'हर घर तिरंगा' से संबंधित भव्य प्रदर्शनी लगायी गयी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने किया।
इस अवसर पर विधायक ललित मीणा, विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सूचना एवं जनसंपर्क सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा ने अतिथियों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित तिरंगे के इतिहास, बारां की विकास यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की झलकियों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रदर्शनी में राजीविका एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद भी प्रदर्शित किये गये। श्री ओटासी ने महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी मेहनत की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी बेहद सराहनीय है। इसमें विषय-वस्तु को बहुत बारीकी से दर्शाया गया है जो विद्यार्थियों और आमजन के लिए उपयोगी है। उन्होंने प्रदर्शनी को चार दिन तक धर्मशाला में जारी रखने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित