देवरिया , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में घर से निकले एक युवक का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भटनी क्षेत्र के रामपुर खुरहरिया गांव निवासी सूरज राजभर (20) शनिवार को बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद से वह लापता थे। रविवार को उनका शव गांव के पीछे एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित