देवरिया, अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चे को बेचे जाने संबंधी अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी बुधवार को कहा कि बच्चा सुरक्षित है और वह अपने परिवार के साथ है।

श्री हुलगी यहां जारी अपने वीडियो बयान में कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि मेडिकल कॉलेज में बच्चे का जन्म होने के बाद उसे बेचा गया है। यह अफवाह झूठ है। बच्चा सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है।

उन्होंने कहा कि परिवार का नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है। इसलिए नाम नहीं बताया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि जिले में इस तरह का कोई मामला सामने आये तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अफवाहों से जिले का नाम खराब होता है। प्रशासन अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित