देवरिया, मई 08 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर करने पर कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड, एमसीएच विंग, चिल्ड्रेन वार्ड एवं ओपीडी सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण तथा उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वार्डों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित