देवरिया , अक्टूबर 29 -- देवरिया जिले में अपात्र होने पर 39 हजार का राशन कार्ड कट गया है। आयकर दाता, चार पहिया वाहन और पांच हेक्टेयर से अधिक खेत वालों का राशन कार्ड काट दिया गया है। वहीं छह महीने से राशन नहीं उठाने वालों का भी कार्ड निरस्त कर दिया गया है।

आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में अपात्र मिलने पर राशन कार्ड काटने की कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सबसे अधिक राशन कार्डो का काटा गया है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने आज बताया कि दो लाख रुपये से अधिक आय वाले 23594 लोगों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। जबकि तीन लाख रुपये से अधिक आय वाले 9071 का राशन कार्ड काट दिया गया है। वहीं 6 से लेकर 12 महीने तक के 188828 तथा 12 महीने से अधिक समय तक के 11025 लोगों का राशन कार्ड भी निरस्त कर दिया गया है। वहीं पांच एकड़ से अधिक जोत वाले 1811 लोगों का भी राशन कार्ड काट दिया गया है।आधार लिंक नहीं होने से भी 12714 का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया हैं। चार पहिया वाहन वाले 3929 का भी राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में अपात्र मिलने पर राशन को निरस्त किया गया है। शासन से फिर से जांच कर अपात्र राशन कार्ड को निरस्त करने का निर्देश आया है।

नया राशन कार्ड बनाना अब आसान नहीं रह गया हैं। आनलाइन कराने के बाद यह कोटेदार के पास जायेगा। वहां पर सभी सदस्यों का अंगूठा लगाकर केवाईसी होगा। इसके बाद डीएसओ आफिस आयेगा। अगर कोई सदस्य बाहर है और वह अंगूठा नहीं लगाता है तो उसका राशन कार्ड में नाम दर्ज नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित